अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सहप्रभारी चिरंजीव राव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रद्युम्न सिंह, चूरू जिला प्रभारी हाकम अली खान और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल बुधवार देर शाम चूरू पहुंचे। पंखा सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह स्वागत प्रदेश कांग्रेस सचिव और बीकानेर जिला पीसीसी सहप्रभारी मुश्ताक खान के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का माल्यार्पण किया, उन्हें साफा पहनाया और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी नेताओं से चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, युवा कांग्रेस नेता हसन रियाज चिश्ती, पार्षद अंजनी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम बिजारणियां, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरपत रोलन, पुलकित चैधरी, नवरतन दर्जी, सरपंच रामनिवास कड़वासरा, गुलजार खान, फरमान खान, आदिल गौरी, इमरान, सूफियान तंवर, राहुल झारिया, बिलाल खान, मुस्तफा चैहान, फारूक चैहान, रफीक जोया, अफजल खान और लतीफ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।