मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बूंदी जिले की इंद्रगढ़ तहसील के गुहाटा गांव पहुंच गए है। वे यहां राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम शर्मा यहां परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है।