मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार रात अजमेर जिले के पुष्कर क्षेत्र के कडैल गांव में रात्रि चौपाल में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने लखपति दीदी, किसान और युवाओं से संवाद किया। साथ ही कडैल गांव के कारीगर लादूराम मेघावल के घर खाना खाया। इसके बाद रात को गांव के ओमप्रकाश चौधरी के घर पर आराम किया। सीएम भजनलाल शर्मा रविवार शाम 7:30 बजे पुष्कर के कड़ैल गांव पहुंचे। इस दौरान गांव के राजकीय स्कूल में आयोजित रात्रि चौपाल में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने सभी से राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। सीएम बोले-डबल इंजन की सरकार में हो रहा काम सीएम भजनलाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लगातार काम हो रहा है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री ने माता-बहनों का हमेशा ध्यान रखा है। पूरे देश में शौचालयों के निर्माण के साथ उज्जवला गैस कनेक्शन दिए। साथ ही हर गांव में पेयजल कनेक्शन कराए। महिलाओं के खाते खोले, जिससे महिलाओं को स्कीम का सीधे फायदा मिला। विपक्ष को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घेरा सीएम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पीएम चाहते हैं कि लोकसभा और विधानसभा में भी हमारी 33 फीसदी बहनें आएं। सरकार बिल लेकर लोकसभा में आई। मगर कुछ पार्टियां ऐसी हैं जो कि परिवार की हैं या किसी विशेष जाति की हैं। वह नहीं चाहते कि आमजन यहां आए। आम बहन जो खेत में काम करती है वे गांव में रहती हैं वे कैसे सदन तक पहुंचेंगी। इसलिए प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हमारी माता-बहनों को विधानसभा और लोकसभा में आने का मौका मिले। सीएम ने आरएस 2023 के टॉपर से किया संवाद आरएएस 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुशाल चौधरी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से संवाद करते हुए कहा-उन्होंने इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और ग्राम विकास चौपाल में अपने गांव के बीच खड़े होकर बात करना उनके लिए गर्व की बात है। पेपर लीक रुकने से युवाओं में पैदा हुआ विश्नास कुशाल चौधरी ने बताया कि उनके पिता किसान हैं और वे पिछले पांच वर्षों से आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेपर लीक रोकने के लिए एसआईटी गठन जैसे फैसलों से युवाओं में भर्ती प्रक्रियाओं के प्रति नया विश्वास पैदा हुआ है। गांव के कारीगर लादूराम मेघवाल के घर खाया खाना रात्रि चौपाल के बाद रात 11 बजे सीएम कड़ैल गांव के कारीगर लादूराम मेघवाल के घर खाना खाने पहुंचे। लादूराम मेघावल के घर पहुंचते ही सीएम ने गेट पर उनकी (लादूराम) मां माना देवी से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। लादूराम के घर पर सीएम ने गोभी, पनीर, ग्वार की फली और दाल के साथ रोटी, पुड़ी, मालपुआ, फ्राई मिर्ची और छाछ का स्वाद चखा। खाना खाने के बाद सीएम ने गांव के ओमप्रकाश चौधरी के घर आराम करने के लिए चले गए। यहां देखें कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तस्वीरें…
बीजेपी नेताओं ने किया स्वागतइस इससे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, धरोवर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत समेत कई नेताओं ने सीएम का स्वागत किया। ग्राम विकास चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, किसान और युवा मौजूद रहे। … यह खबर भी पढ़ें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंबोरी में की मॉर्निंग वॉक:खाट पर बैठ ग्रामीणों से किया संवाद, महिलाओं को सरकारी योजनाओं और राजीविका की दी जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव में मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर आमजन, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। (पढ़ें पूरी खबर)