मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बूंदी से जयपुर जाते समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे मार्ग पर लालसोट क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में कुछ देर के लिए रुके। यहां विधायक रामबिलास मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का मीणावाटी गीतों से भी स्वागत किया गया। विधायक रामबिलास मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 51 किलो की माला पहनाई और साफा बांधकर उनका सम्मान किया। देखें स्वागत से जुड़े PHOTOS