खुश-दिलान ए जोधपुर की मासिक काव्य गोष्ठी में सभी विधाओं की रचनाएं सुनाई गई। मुख्य अतिथि पद्मजा शर्मा ने सुंदर गीत सुनाया तो समारोह अध्यक्ष पूर्व जस्टिस जीके व्यास ने भक्ति रचना सुनाई। विशिष्ट अतिथि दशरथ सोलंकी ने कविता को विश्व शांति का मार्ग बताया तथा अध्यक्ष संदीप भांडावत ने गजल और संस्था के संरक्षक किशनलाल गर्ग ने समसामयिक कविता सुनाकर विविधता दी। संस्था के महासचिव डॉ. वीडी दवे ने बताया कि यह गोष्ठी एडवोकेट एनडी निम्बावत की मेजबानी में इंडिगो पब्लिक स्कूल में हुई। स्कूल के संरक्षक केएन भंडारी व स्कूल के प्रबंध निदेशक सुदर्शन अरोड़ा ने भी हिस्सा लिया। गोष्ठी में डी. कुमार, महरूम कुरैशी, कपिल कुमार रांका, छगन राज राव, डॉ. दीपा परिहार, दिलिप कुमार पुरोहित, राजेंद्र खींवसरा, जिनेंद्र कुमार कोठारी, राखी पुरोहित, रजा मोहम्मद खां, अशफाक अहमद फौजदार सहित शहर के कई रचनाकारों ने हिस्सा लिया।