बूंदी के डाबी में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा डाबी के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने शुक्रवार को उप तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की नीतियों के विरोध में था, जिसमें शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन नायब तहसीलदार अनिल कुमार धाकड़ को दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह हाड़ा ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। ज्ञापन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले, पे-प्रोटेक्शन के नाम पर की जा रही रिकवरी पर रोक, शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) से एकमुश्त राहत, जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर नए भवनों का त्वरित निर्माण और ग्रेड थर्ड शिक्षकों की डीपीसी शीघ्र कराने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं। ज्ञापन सौंपने के बाद शिक्षकों ने उप तहसील परिसर में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत 21 पौधे लगाए। इस पहल के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुनीता राठौर लाम्बाखोह, प्रिंसिपल दीपक कुमार नागर गणेशपुरा, प्रिंसिपल ललिता खत्री डाबी, जिला परिवाद समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा, गिरिराज प्रसाद नागर, हेमंत शर्मा, हनुमान शरण मालव, शंभूदयाल वर्मा, भंवरलाल शर्मा, शिवदयाल यादव, शिवशंकर मेघवाल, राहुल कुमार, सुनील कुमार शर्मा, दुर्गाप्रसाद, सलीम अंसारी, अमित कुंतल, सुभाष मीणा, मिनेश सुमन, मनोज मेघवाल, राहुल शर्मा, रामबाबू यादव, मनोज मीणा, विमल मीणा, गोविंद प्रजापति, शिमला धनावत, पिंकी सेन, सरोज सचदेवा, नजमा खान, सीमा जैन, अंजू जोशी, रेहान फातिमा, अर्चना भटनागर, शहनाज़ खान, अनिता धाकड़, हेमेंद्र, फूलंता बाई भील और राजेन्द्र बैरवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।