दौसा जिले के श्यालावास स्थित विशिष्ट केंद्रीय जेल में एक बंदी की मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी यूनिट में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, जयपुर निवासी कृष्ण कुमार (37) पॉक्सो एक्ट के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। नवंबर 2025 में हुआ था जेल ट्रांसफर जेल प्रशासन के अनुसार, कृष्ण कुमार को नवंबर 2025 में जयपुर से श्यालावास स्थित विशिष्ट केंद्रीय जेल में स्थानांतरित किया गया था, जहां वह सजा काट रहा था। पुलिस पहुंची अस्पताल, जांच शुरू जेल प्रशासन की सूचना पर पापडदा थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनाक्रम को लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।