जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हाईवे पर एक के बाद एक 3 ट्रेलर की टक्कर हो गई थी। वह घायलों की मदद करने गया था। इतने में एक ट्रेलर ने उसको कुचल दिया। उधर, करीब 40 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया गया। तब जाकर ट्रैफिक शुरू हुई। हादसा रविवार सुबह 7:30 बजे मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के खेड़ा पहाड़पुरा गांव के पास हुआ। एक ट्रेलर में उसका ड्राइवर और साथी केबिन में बुरी तरह फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर सुबह एक ट्रेलर का अचानक टायर फट गया था। आवाज सुनकर ट्रेलर वाले ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी बीच स्पीड में पीछे से दूसरा ट्रेलर आ रहा था। उस गाड़ी का ड्राइवर स्पीड को कंट्रोल नहीं कर पाया और हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गया। धमाके की आवाज सुन ढाबे पर काम करने वाले युवक मदद के लिए दौड़े। तभी तीसरा ट्रेलर स्पीड से आया और उसने ढाबे पर काम करने वाले दिनेश मीणा (34) को कुचल दिया। उसे सिकराय के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। दिनेश दौसा के डोलिका (सिकंदरा) का रहने वाला था। हाईवे पर लगा जाम टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलरों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर और उसका साथी ​केबिन में फंस गए थे। बालाजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से इनकाे निकाला गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए सिकराय के हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। ---- यह खबर भी पढ़िए… गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी, खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एजेंसी के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज युवक ने सिलेंडरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। सभी सिलेंडर बिखर गए। पढ़ें पूरी खबर...