दौसा जिले में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। यहां पिछले दो दिन से रुक-रुककर हुई हल्की बारिश से सर्दी का एहसास हो रहा है। बीती रात जिले के कई इलाकों में मध्यम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। इससे निचले इलाकों में जलभराव देखने को मिला। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में उतार-चढ़ाव बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 5 डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 16.3 डिग्री, जबकि मंगलवार को अधिकतम 28.4 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को रात का तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को 18.5 डिग्री रहा। बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अप्रैल में कई बार हुई बारिश इस बार अप्रैल में सात दिन में चार बार हल्की बारिश हो चुकी है। बेमौसम बारिश और पिछले दिनों ओले गिरने से बगीचों और सब्जियों की फसल में नुकसान हुआ है। अप्रैल में अब तक जिले में 13.37 मिमी औसत बारिश हुई है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे आमजन को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।