डीग जिले के सीकरी इलाके में एक बेकाबू कार ने घर (झोपड़ी) के बाहर बैठे मां-बेटे को टक्कर मार दी। घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार को जब्त किया गया। पुलिस ने ड्राइवर को भी पकड़ लिया है। झोपड़ी के बाहर खाट पर बैठे थे मां-बेटे घायल युवक राजेश (25) निवासी सीकरी नगर रोड़ ने बताया कि वह आज अपनी मां मारून (60) के साथ झोपड़ी के बाहर खाट पर बैठा था। तभी अचानक एक अनियंत्रित कार आई और उसने सीधे खाट को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही राजेश और मारून दूर जाकर गिरे। घटना को देखा आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। पुलिस ने कार के ड्राइवर को पकड़ा ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया। सभी आसपास के लोग राजेश और मारून को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मारून को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश का इलाज सीकरी के अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को कार जब्त किया और कार के नंबर के आधार पर ड्राइवर को भी पकड़ लिया। इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग