राजसमंद जिले में देलवाड़ा पुलिस ने कार से 272 बोतल अवैध शराब बरामद की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। SP हेमन्त कलाल ने बताया- देलवाड़ा थाना प्रभारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार निगरानी, औचक गश्त और संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। 9 अप्रैल की रात पुलिस टीम ने नेगडिया टोल नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध अर्टिका कार (आरजे 27 यूसी 6605) को रोककर तलाशी ली गई। कार में 24 कार्टन में विभिन्न ब्रांड की 272 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अधिकारियों ने गिरफ्तार किए आरोपी कार में सवार तीनों व्यक्तियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने शराब जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण लाल, निवासी वली कला खजुरी थाना टीडी; हितेश सेवक, निवासी सेक्टर 14, गोवर्धन विलास और मुकेश, निवासी शिव नगर, गोवर्धन विलास, उदयपुर शामिल हैं।