भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर नए न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने चैंबर्स की मांग की है। इसे लेकर ‘एडवोकेट्स ह्यूमन राइट्स एंड वेलफेयर ट्रस्ट' ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अमनदीप ने बताया कि जल्द ही न्यायालय नए परिसर में शिफ्ट होने वाले हैं, लेकिन वहां अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स का निर्माण नहीं हुआ है। पुराने चैंबर्स से नए कोर्ट की दूरी बहुत अधिक है, जिससे वकीलों को कार्य करने में भारी परेशानी होगी। इस मुद्दे पर अधिवक्ता पूर्व में कलेक्टर के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वे राजस्थान सरकार को नए न्यायालय परिसर में चैंबर्स के लिए अतिरिक्त भूमि और निर्माण करवाने के आवश्यक निर्देश दें। एडवोकेट सज्जन सिंह, पलविंदर सिंह, ओम रावल और ओम प्रकाश बत्रा चैंबर्स जल्द निर्माण करने मांग की है।