जेतपुर माताजी मंदिर विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर निर्माण पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय िकया गया। सर्व सम्मति से विकास कमेटी का गठन किया गया। इसमें बृजमोहन संरक्षक, कैलाश गुप्ता अध्यक्ष, बदरीलाल गुर्जर उपाध्यक्ष, हनुमान शर्मा कोषाध्यक्ष, घनश्याम जिन्दल सचिव, मीडिया कोआर्डिनेटर गोविन्द नामा, सह कोषाध्यक्ष गोपाल जिन्दल व संयोजक लाडली प्रसाद नामा को बनाया गया। संगठन की आगामी बैठक 30 अप्रैल को होगी।