झुंझुनूं | ऑपरेशन रक्षक में शहीद हुए बुडानिया के देवकरण झाझड़िया के शहादत दिवस पर सोमवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शहीद की वीरांगना सुधीरा देवी ने बताया कि गांव में शहीद स्मारक पर सुबह सवा नौ बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। पंचायत के प्रशासक हनुमान सिंह बुडानिया व पूर्व सरपंच नागरमल रावत आदि शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि देवकरण झाझड़िया 4 अप्रैल 2001 को ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हुए थे।