कोटपूतली के ग्राम अजीतपुरा में शुक्रवार शाम को श्री बालाजी महाराज का विशाल मेला लगा। इस अवसर पर एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में कामड़े की मुख्य कुश्ती अजीतपुरा के धर्मवीर पहलवान और महेंद्रगढ़ के सुनील पहलवान के बीच हुई। धर्मवीर पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह कुश्ती जीती। इस आयोजन में सुवालाल मीणा, कल्याण मीणा (रेफरी), जुम्मा कुरैशी, कालूराम धानका, प्रवीण चौधरी, धर्मा मीणा, अनिल मीणा, ओमवीर जाट, राजवीर मीणा, बुधराम, नरसिंह पंच, पवन मीणा, रघुवीर बावरिया, बाबूलाल धानका, लख्मीचंद कटारिया, अशोक महाराज, साजिद कुरैशी, और जिला सचिव फकरुद्दीन कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।