धौलपुर डिस्कॉम ने राजस्व वसूली का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 103.50 प्रतिशत राजस्व वसूली दर्ज की गई, जो अब तक की सर्वाधिक उपलब्धि है। इससे पहले साल 2025 में अधिकतम 101.63 प्रतिशत वसूली हुई थी। डिस्कॉम की सीएमडी आरती डोगरा ने इस रिकॉर्ड वसूली की सराहना की है। उन्होंने एसई विवेक शर्मा के काम को भी सराहा है। डिस्कॉम ने सभी उपखंड, खंड और वृत्त कार्यालयों को 100 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया था, जिसे न केवल पूरा किया गया बल्कि उससे अधिक हासिल किया गया। जिले के सभी 7 उपखंडों ने 100 प्रतिशत से अधिक वसूली कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपखंडवार वसूली इस प्रकार रही एसई विवेक शर्मा की मेहनत लाई रंग यह उपलब्धि एसई विवेक शर्मा के नेतृत्व में अभियंताओं, राजस्व अधिकारियों और बिजली कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। फील्ड में सक्रियता बढ़ाई गई और बकायेदारों से वसूली के लिए व्यापक अभियान चलाए गए। डिस्कॉम ने जनसुनवाई और बिजलीघरों पर विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। पुराने लंबित बिलों और वीसीआर (विद्युत चोरी रिपोर्ट) में गड़बड़ी को ठीक कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए 10 करोड़ का राजस्व मिला राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कटे हुए कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को राहत मिली, वहीं विभाग को करीब 10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा बड़े स्तर पर चलाए गए अभियान के तहत बकायेदारों के ट्रांसफार्मर उतारे गए और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। बिक्री से भी ज्यादा रही वसूली वित्तीय वर्ष में जिले में लगभग 695 करोड़ रुपए की बिजली बिक्री हुई, जबकि 719 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व अर्जित किया गया। यह दर्शाता है कि वसूली बिक्री से भी अधिक रही। एसई विवेक शर्मा ने बताया कि इस सफलता का मुख्य कारण बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, व्यापक प्रचार-प्रसार और स्थानीय स्तर पर शिविरों का आयोजन रहा है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर उनमें विश्वास बढ़ाया गया, जिसका सीधा असर राजस्व वसूली पर पड़ा।