धौलपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भरतपुर रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा और धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर हुई। एएसपी वैभव शर्मा और वृत्ताधिकारी प्रदीप नेहरा ने इसका सुपरविजन किया। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि एएसआई राजकुमार और डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान डीजी मोटर्स, धौलपुर के पास से आशु उर्फ पीयूष को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।