धौलपुर में जयपुर डिस्कॉम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस और डिस्कॉम की टीमों ने बकायेदारों और अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान राजाखेड़ा उपखंड में 21 लाख रुपए के बकाया पर 8 ट्रांसफॉर्मर हटाए गए। इसी तरह धौलपुर ग्रामीण उपखंड में 6 लाख रुपए के बकाया पर 2 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए। कुल 27 लाख रुपए के बकाया पर 10 ट्रांसफॉर्मर हटाए गए और मौके पर ही 1 लाख रुपएकी वसूली भी की गई। 130 जंपर हटाकर जब्त किए इस कार्रवाई में 130 अवैध जंपर हटाकर जब्त किए गए। बिजली चोरी के 35 मामलों में सतर्कता टीम ने जांच प्रतिवेदन तैयार कर करीब 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (एसई) विवेक शर्मा ने बताया कि बिना कनेक्शन या बकाया होने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इस संयुक्त अभियान में पुलिस बल के साथ लगभग 35 बिजलीकर्मी मौजूद थे।