धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक नॉन-स्टॉपेज ट्रेन (नंबर 12549) के जनरल कोच के ब्रेक पेडल में आग लग गई। सुबह 5:52 बजे हुई इस घटना को पॉइंट्स मैन ने देखा, जिसने तुरंत लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। स्टेशन कर्मचारियों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। यह ट्रेन दुर्ग (छत्तीसगढ़) से लुधियाना (पंजाब) जा रही थी। ट्रेन को स्टेशन के आउटर पर रुकवाया गया पॉइंट्स मैन ने जनरल कोच के ब्रेक पेडल से धुआं और आग निकलते देख तुरंत हरी झंडी की जगह लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने का इशारा किया। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर और इंजीनियरों को दी गई। ट्रेन को स्टेशन के आउटर पर रुकवाया गया और जाम हुए ब्रेक को ठीक किया गया। मरम्मत के बाद करीब 6:30 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया। यात्री घबराए, नीचे उतरे ट्रेन के कोच में आग लगने की सूचना मिलते ही उसमें सवार यात्री घबरा गए और ट्रेन रुकते ही नीचे उतर गए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सुनील कुमार ने बताया कि धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन रोकी गई थी। उन्होंने जनरल कोच के पैरदान के पास आग लगी देखी, जिसके बाद उन्होंने अन्य यात्रियों को सूचित कर सभी को सुरक्षित नीचे उतारा। ट्रेन रुकते ही धौलपुर रेलवे स्टेशन के इंजीनियर और स्टेशन मास्टर रामवीर मीना मौके पर पहुंच गए। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद कोच के ब्रेक पेडल को ठीक कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। गर्मी की वजह से ब्रेक में लगी आग रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी की वजह से ब्रेक में अचानक आग लगी थी। जिसे ट्रेन में मौजूद फायर इक्विपमेंट की मदद से बुझा दिया गया। ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से शुरू हुई थी, जो सुबह करीब 5:52 पर धौलपुर रेलवे स्टेशन को क्रॉस करते हुए आगरा की ओर जा रही थी। ग्वालियर स्टॉपेज के बाद ट्रेन का अगला स्टॉपेज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है। जहां ट्रेन को रूकना था। यह ट्रेन दुर्ग स्टेशन से शुरू होकर लुधियाना जंक्शन तक जाती है।