डीग में एसपी कांबले गोपीनाथ शरण के निर्देश पर कामवन (कामां) क्षेत्र में अवैध क्रिकेट सट्टे के खिलाप छापेमारी की गई। पुलिस को क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी की शिकायतें मिली थीं। यह छापेमारी उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गांव धिलावटी के पास 'कुलवाना मोड़' पर की गई। थाना कामवन पुलिस और DST ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की दबिश के दौरान सट्टेबाजी से जुड़े 3 मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मौके से पुलिस ने सट्टे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक थार गाड़ी और कई मोबाइल फोन बरामद किए। इसके साथ ही, सट्टे के लेन-देन से संबंधित भारी मात्रा में हिसाब-किताब की डायरियां भी मिली हैं। इन डायरियों से क्षेत्र के कई बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है। एसपी ने बताया कि कस्बे में IPL मैचों के दौरान सट्टा लगाने और खिलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया गया है।