पचलंगी | श्रीनारायण मान फाउंडेशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच से जयपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में गजेंद्र सिंह शेखावत ने गांव में जीएसएस लगाने, पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करवाने व पहाड़ी क्षेत्र को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने तथा पचलंगी को नगरपालिका बनाकर नीमकाथाना उपखंड में जोड़ने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।