पचलंगी | मातेश्वरी कॉलोनी में पहाड़ी पर स्थित मातेश्वरी मंदिर में भागवत कथा आयोजन और 1 मई को लगने वाले भैरूंजी महाराज के मेले को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। इस बार मेले के साथ 25 अप्रैल से 2 मई के बीच भागवत कथा वाचन कराने का प्रस्ताव है। 25 अप्रैल को काटली नदी के तट पर स्थित बुंगला वाले बालाजी धाम से मातेश्वरी कॉलोनी तक कलश यात्रा निकलेगी। रोज दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक भागवत कथा वाचन होगा। पंडित विनोद जोशी कथा सुनाएंगे। 2 मई को कथा समापन पर हवन होगा। श्रद्धालुओं ने कमेटी गठन पर भी विचार-विमर्श किया। कथावाचक पंडित विनोद जोशी, बंशीधर, भामाशाह गजेंद्र सिंह शेखावत, गोसेवक राकेश बड़सरा, रवि कुड़ी, नरेश सैनी, मदन लाल, महिपाल सैनी मौजूद रहे।