भीलवाड़ा | महावीर इंटरनेशनल कनक ने कलकीपुरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया। अध्यक्ष सुमन दुगड़ ने बताया कि संस्था के गरिमा प्रोजेक्ट के तहत किशोरियों को मासिक धर्म और स्वच्छता की जानकारी दी गई। इसके बाद सेनेटरी नेपकिन बांटे गए। कार्यक्रम में सचिव रजनी सिंघवी, कोषाध्यक्ष शिल्पा चौधरी, मीडिया की पूनम कोठारी, स्कूल प्रधानाचार्य यशोदा जीनगर, शीला शर्मा, रंजना वर्मा, कौशल्या शर्मा मौजूद रहीं।