बालोतरा | शहर के भाजपा कार्यालय में जिला महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता चयनित होने पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिला मीडिया प्रभारी राजेश पुरी ने बताया कि महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित व पंचायत समिति पाटोदी की पूर्व प्रधान ममता प्रजापत का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक उषा राठौड़ काठाड़ी ने बताया कि जिला टीम की ओर से प्रदेश मैं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित व प्रवक्ता ममता प्रजापत को दुपट्टा, माला-साफा, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित ने कहा कि नारी शक्ति राजनीतिक क्षेत्र में आएगी व कार्य करेगी तो गांव भी स्वर्ग बनेगा। उन्होंने कहा कि पांच बार जिलाध्यक्ष बनकर मैने आपको हर क्षेत्र में मोटीवेट किया परिणाम आपके सामने है। आगामी पंचायतराज चुनाव में कमर कसकर पार्टी के काम करेंगे। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर भाग लेकर संगठन की रीति नीति समझे। रहे। संचालन भगवती माली व नगर मंडल अध्यक्ष पंचारिया ने आभार जताया।