श्रीगंगानगर। कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की बैठक हुई। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में पांच विद्यार्थियों की जागरूकता समिति बनाई जाए। ‘नशा मुक्ति कॉर्नर’ स्थापित हों। बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए सभी को पुस्तकालय से किताबें उपलब्ध कराई जाएं।