झालरपाटन| भंवरासा गांव में टूटे हुए विद्युत पोल की मरम्मत के चलते मंगलवार को मेला मैदान जीएसएस से जुड़ी बिजली आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी। जेईएन संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि इस दौरान सैटेलाइट हॉस्पिटल, इंजीनियरिंग कॉलेज, सत्यम शिवम सुंदरम कॉलोनी, लंका गेट, इंदौर रोड, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पीटीएस, पीएचईडी, कनक वाटिका, बसंत विहार, गुर्जर मोहल्ला, महालक्ष्मीपुरम, चंद्रगुप्त नगर, लंका गेट अंदर, सिलावट मोहल्ला, ग्रोथ सेंटर सबस्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।