डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी और उनके 2 बेटे घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मोहन वादी ने बताया कि वह अपनी पत्नी बालू वादी और बेटों रमण और मुकेश के साथ बौखला पाल गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। रविवार देर शाम वे गांव में आयोजित 'बिनौले' कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला इसी दौरान रास्ते में 10 से 12 लोगों ने अचानक परिवार पर लाठी, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला बालू वादी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति मोहन और दोनों बेटों पर भी लाठियों से हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।