डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक हुई। एसपी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी शामिल थे। एसपी ने संवेदनशील मतदान क्षेत्रों की समीक्षा की। पहले विवाद वाले इलाकों को चिन्हित कर ज्यादा पुलिस बल लगाने और सतर्क रहने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों, अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर और कार्रवाई के निर्देश दिए। अंतर-जिला व थाना सीमाओं पर चौबीस घंटे नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच के आदेश दिए। थानाधिकारियों को CLG सदस्यों, शांति समितियों, जनप्रतिनिधियों संग बैठकें कर जन सहयोग पर जोर दिया। एसपी ने चेतावनी दी कि चुनाव में बाधा डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।