डूंगरपुर प्रीमियर लीग (डीपीएल) का रविवार देर शाम को रंगारंग आगाज हुआ। आईपीएल के तर्ज पर लक्ष्मण मैदान में आयोजित डीपीएल में पुरुष की 8 और युवतियों की 4 टीमें खेल रही है। उद्घाटन मैच साबला ब्लास्टर ने चिखली थंडर्स के बीच हुआ। जिसमें साबला ब्लास्टर ने 4 विकेट से पहले मैच में जीत दर्ज की। लक्ष्मण मैदान में रंगारंग रोशनी के बीच डीपीएल की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुशील कटारा, भाजपा के जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, भाजपा नेता बंशीलाल कटारा, सुरेश फलोजिया, नगर अध्यक्ष नयन सुथार, पूर्व रणजी खिलाड़ी शैलेंद्र गहलोत की मौजूदगी में मैच की शुरुआत हुई। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए परिचय लिया। मीत भावसार रहे प्लेयर ऑफ द मैच जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि जिले में युवा क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मैचों का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन मैच साबला ब्लास्टर्स ओर चिखली थंडर्स के बीच खेला गया। चिखली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवर में 68 रन बनाकर ओल आउट हो गई। सचिन ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जवाब में साबला ब्लास्टर ने 6 विकेट के नुकसान पर 10.2 ओवर में 71 रन जीत हासिल कर ली। साबला ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। साबला के मीत भावसार ने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि दूसरा मैच सागवाड़ा गोल्डन ओर सीमलवाड़ा स्ट्राइकर्स के बीच खेला रहा है।