सेवल मंदिर अब लोगो को लिए आस्था के साथ पर्यटन के रूप में भाने लगा है इसी वजह से सरकार ने भी यहां इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नगर वन विकसित कर रही है और आने वाले दिनों में यहां राम वाटिका भी बनाई जाएगी। वर्तमान में यहां 150 बीघा क्षेत्र में नगर वन विकसित किया जा रहा है। इसके तहत यहां चार व्यू सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। जिसमे पर्यटक प्रकृति को निहार सकेंगे इसमें सनसाइट प्वाइंट,सनराइज प्वाइंट प्रमुख हैं। नगर वन में इको ट्रेक भी तैयार किया जा रहा है जिसमे यहां आने वाले पर्यटक पैदल पैदल चलकर प्रकृति का आनंद ले सकेंगे। यहां मौजूद जलाशय का भी सौंदर्यकरण किया जा रहा है जिसमे इसकी वाल पर इंटरलॉकिंग एवं रेलिंग लगाई जा रही है। यहां बारिश के दिनों में बहने वाले झरनों को देखने के लिए भी स्थान चिन्हित कर उसमें बैठने की जगह चिह्नित की जा रही है। इस नगर वन को प्राकृतिक रूप देने के लिए यहां दो झोपे बनाए गए हैं। जो नगर वन को आर्कषक रूप दे रहे हैं। इसके बाद अब यहां हैंगिंग ब्रिज बनाने की भी तैयारी चल रही है। 120 बीघा में तैयार होगी राम वाटिका, पर्यावरण संरक्षण भी होगा सेवल क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम की अनुशंसा पर अब यहां 120 बीघा में राम वाटिका बनाने का निर्णय लिया है जिसका काम जल्द ही शुरू होगा। इसमें पर्यटकों को लुभाने के लिए अनेक सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें चिल्ड्रन पार्क,ओपन जिम,झूले ,एडवेंचर, ग़ज़ीवो हट, योगा गार्डन,जल संरचनाएं विकसित की जाएगी। इसके अलावा यहां मेडिटेशन हट,इको ट्रेक भी बनाया जाएगा। पर्यटकों की बढ़ती पसंद को देखते हुए यहां यह राम वाटिका बनाई जा रही है। इसके लिए प्रथम चरण में एक करोड़ रूपये के काम होंगे। रोप वे चलाने की भी योजना नगर वन का काम देख रहे रेंजर रोशन लाल बताते है कि नगर वन विकसित होते ही यहां रोप वे चलाने की भी योजना है। ये रोप वे पर्यटकों को ऊपर से नगर वन दिखाते हुए पहाड़ों पर बने व्यू प्वाइंट पर ले जाएंगे। नगर वन बनते ही इस योजना का प्रस्ताव बनाया जाएगा। पहाड़ों से घिरा क्षेत्र,बारिश के दिनों में होता है मनमोहक चारों ओर से पहाड़ों से घिरा होने और तलहटी के खूबसूरत नजारे यहां प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती हैं इसके कारण राज्य सरकार द्वारा यहां इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।सरकार का मानना है कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पिछले एक साल में दस गुना बढ़े पर्यटक सेवल मंदिर पर पिछले एक साल में पर्यटकों की संख्या में 10 गुना तक वृद्धि हुईं है।सेवल मंदिर प्रबंधन का काम संभाल रहे अक्षय पात्र संस्था के जमुना जीवन दास ने बताया कि जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक यहां करीब 50 हजार पर्यटक और श्रद्धालु आ चुके है। प्रमुख त्योहारों पर उमड़ रही भीड़ सेवल मंदिर पर अब गोवर्धन पूजा,होली, गोपाष्टमी,रामनवमी जैसे मुख्य पर्व विशेष रूप से मनाए जा रहे है। इस बार गोवर्धन पूजा के लिए जयपुर से आए कलाकारों द्वारा 12 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया था। इसके पूजन के लिए पूरे क्षेत्र से करीब 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे।