श्रीगंगानगर| सुदामानगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में वरुथिनी एकादशी मेला 12 और 13 अप्रैल को भरेगा। मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि 12 अप्रैल को शाम 7 बजे से भजन संध्या होगी। 13 अप्रैल को एकादशी पर सुबह से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू होगा और ध्वजा यात्राएं मंदिर पहुंचेंगी। रात 7 बजे से श्याम संकीर्तन में मलोट, पंजाब की मनीषा अरोड़ा प्रस्तुति देंगी। भोग प्रसाद वितरण और शृंगार होगा।