पिपलिया| 33 केवी विद्युत लाइन पर शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से हुए फॉल्ट को कड़ी मशक्कत के बाद सुधारा गया। मरम्मत के बाद बिजली बहाल हुई। पेयजल आपूर्ति भी फिर शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भीलवाड़ी, राजपुरा, झालावाड़ रोड पावर हाउस से जुड़े करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे तक बंद रही। जेईएन नवनीत सिंह हाड़ा ने बताया कि बिजली गिरने से 33 केवी लाइन के डिस्क इंसुलेटर टूट गए थे। 5 से 6 पोलों पर इंसुलेटर बदले गए। इसके बाद सप्लाई बहाल हो सकी।