डीग जिले के बादीपुर गांव में दो भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। दरअसल, पति के थप्पड़ मारने से नाराज एक महिला ने कीचड़ से भरे कुएं में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए पति और देवर भी कुएं में कूद गए थे। दोनों ने ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ दिया। जबकि, महिला हॉस्पिटल में एडमिट है। घटना सोमवार रात 9 बजे की है। पति की पिटाई से नाराज हुई थी हादसे में गांव के रहने वाले रविंद्र (25) और उसके छोटे भाई रोहित (21) की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार रविंद्र सोमवार रात को शराब पीकर घर पहुंचा था। इस कारण पत्नी महिंद्रा से उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसने महिंद्रा को थप्पड़ मार दिया। इसी से नाराज महिंद्रा ने घर के पास एक कीचड़ से भर कुएं में छलांग लगा दी। महिंद्रा को बचाने के लिए रविंद्र भी उसके पीछे कुएं में कूद गया। भाई-भाभी को बचाने के लिए रोहित ने भी छलांग लगा दी। दम घुटने से हुई मौत ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुएं में चारों ने छलांग लगाई थी, वह कई साल पुराना है और कीचड़ से भरा है। तीनों कीचड़ में बुरी तरह से फंस गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और कामां हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन, रोहित और रविंद्र की तब तक मौत हो चुकी थी। एक महीने बाद घर आया था छोटा भाई जानकारी के अनुसार रविंद्र की शादी वर्ष 2022 में महिंद्रा से हुई थी। वह 6 महीने पहले ही अपने ससुराल बादीपुर आई थी। रविंद्र गांव में ही मजदूरी करता था। जबकि, रोहित पलवल (हरियाण) में एक फैक्ट्री में सफाई कर्मचारी था। वो एक महीने बाद सोमवार सुबह ही घर आया था। भाइयों की मौत के बाद परिवार ने पहले तो शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद मंगलवार को कामां (डीग) में शवों का पोस्टमार्टम हुआ। …. इसी घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… परिवार के 3 लोग कुएं में कूदे,2 भाइयों की मौत:पत्नी को बचाने युवक ने छलांग लगाई; बचाने के लिए छोटा भाई भी कूदा डीग जिले में पारिवारिक विवाद के चलते महिला कुएं में कूद गई। उसे बचाने के लिए कूदे पति और देवर की मौत हो गई है। ग्रामणों ने बताया कि महिला काफी दिनों बाद पीहर से आई थी। पूरी खबर पढ़िए