पत्नी के सुसाइड के बाद पति भी रस्सी से फंदा बनाकर लटक गया। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। इनके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। हादसा आज सुबह करीब 11 बजे सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके का है। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के कारण सुसाइड होना सामने आया है। बेटा-बेटी गए हुए थे स्कूल फतेहपुर सदर थाना SHO सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि कारंगा बड़ा गांव की रहने वाली संजू कंवर (37) और उनके पति राजवीर सिंह (37) ने सुसाइड किया है। दोनों की शादी करीब 14 से 15 साल पहले हुई थी। इनके एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों के स्कूल के जाने के बाद रस्सी से फंदा बनाकर लटक गए। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। अलग-अलग कमरों में मिले शव SHO ने बताया कि पहले महिला ने सुसाइड किया। पति ने घर आकर पत्नी को लटका देखा। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और जान दे दी। युवक की मां घर आई तो बेटे-बहू को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। महिला के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।