भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन ‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान’ फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र समय रहते आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 5 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का विशेष मौका रहेगा। बीबीए और एमबीए में स्पेशलाइजेशन के अवसर मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए संस्थान में बीबीए (रिटेल एवं फैशन मैनेजमेंट) और एमबीए (रिटेल एवं फैशन मैनेजमेंट) कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेज में रिटेल एवं फैशन मर्चेंडाइज, डेटा साइंस एवं बिजनेस एनालिटिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट तथा ग्लोबल लक्जरी ब्रांड मैनेजमेंट जैसे विषयों में विशेषज्ञता दी जाती है। एमबीए प्रोग्राम में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट जैसे अहम कोर्सेज भी हैं, जो छात्रों को नेतृत्व और प्रबंधन की भूमिकाओं के लिए तैयार करते हैं। डिजाइन कोर्सेज में अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में बी.डेस (फुटवियर डिजाइन) के तहत फुटवियर डिजाइन एवं प्रोडक्शन, स्पोर्ट्स एवं लाइफस्टाइल फुटवियर तथा हाई फैशन फुटवियर में ट्रेनिंग दी जाती है। बी.डेस (फैशन डिजाइन) में फैशन डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन तथा टेक्सटाइल एवं अपैरल डिजाइन जैसे स्पेशलाइजेशन हैं। इसके अलावा, बी.डेस (लेदर, लाइफस्टाइल एवं प्रोडक्ट डिजाइन - LGAD) प्रोग्राम स्टूडेंट्स को लेदर डिजाइन, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट डिजाइन तथा डिजिटल डिजाइन एवं वर्चुअल प्रोटो टाइपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाता है। 88 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड और आधुनिक सुविधाएं एफडीडीआई जोधपुर का 88 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसकी क्वालिटी को दर्शाता है। संस्थान का लेटेस्ट कैंपस स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक CAD-CAM लैब, डिजाइन स्टूडियो और इंटरनेशनल टेस्टिंग सेंटर जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां के छात्र महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। 10 मई को ऑनलाइन आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा प्रवेश प्रक्रिया एआईएसटी 2026 (All India Selection Test) के माध्यम से पूरी की जाएगी, जो 10 मई को ऑनलाइन आयोजित होगी। बी.डेस और बीबीए कोर्सेज के लिए किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं, जबकि एमबीए के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।