श्रीगंगानगर| आमजन में लीवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सूरतगढ़ रोड स्थित अन्नक्षेत्र श्री राम मंदिर में मंगलवार को श्री राधेश्याम पंचकर्म सेंटर ने निशुल्क लीवर फंक्शन टेस्ट शिविर लगाया। हिमालया वैलनेस के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. वरुण गुप्ता, डॉ. अभिषेक भार्गव, डॉ. ज्योति शर्मा एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। उन्हें लीवर से जुड़ी समस्याओं के बारे में परामर्श दिया। इस मौके पर आए हुए मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में अन्नक्षेत्र श्री राम मंदिर के पुजारी अजय शंकर स्वामी, मोहित पारीक, गगनदीप शर्मा, पवन कुमार का भी विशेष सहयोग रहा।