श्रीगंगानगर| श्रीश्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा रविवार, 3 मई को निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक मनन विहार कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं तथा बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। संस्था की अध्यक्ष कविता गजरा व सचिव वैशाली पाठक ने बताया कि शिविर में सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। इसमें एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. अर्चना रावत स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगी। वहीं, स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. लक्ष्मी बदरा बच्चों में तुतलाहट, हकलाहट जैसी समस्याओं का समाधान करेंगी।