दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस-ट्रेलर अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 8 जुलाई को एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक (पीडी) गजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी दिल्ली से कार द्वारा रवाना होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के रास्ते कोटा-रतलाम तक पहुंचेंगे। दोपहर करीब 2 बजे दौसा जिले से गुजरेंगे। इस दौरान वे बस अग्निकांड घटनास्थल का जायजा ले सकते हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे मेंटिनेन्स, निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्थाओं और कोटा में मुकुंदरा हिल्स स्थित दरा टनल का जायजा लेंगे। इसके बाद एमपी-गुजरात राज्यों में भी जायजा लेंगे। तैयारियों में जुटा NHAI मंत्री के प्रस्तावित दौरे की सूचना मिलते ही एनएचएआई और संबंधित अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने निरीक्षण को देखते हुए एक्सप्रेस-वे पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण बस-ट्रेलर अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठे हैं। हाईवे पर हुए हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दौसा बस-अग्निकांड: 'मेरी आंखों के सामने पत्नी जल गई साहब':किसी ने मदद नहीं की; पैसेंजर बोलीं- मालूम नहीं पति कहां गिरे, लोग सीटों में फंसे थे अचानक सोकर उठे थे, झटका लगा और बच्ची का सिर आगे टकराया। मैंने देखा मेरे पति वहां नहीं थे। (पढ़ें पूरी खबर) राजस्थान- बस-ट्रेलर भिड़े, 8 की मौत, 6 जिंदा जले:MLA बोले- इमरजेंसी गेट नहीं खुला; दावा- डिक्की में भरे थे सिगरेट के बॉक्स राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात बस-ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 6 लोगों की मौत आग में झुलसने से और 2 की सिर पर चोट लगने के कारण हुई है। एसपी ने बताया कि एक्सीडेंट कोलवा थाना क्षेत्र में हुआ है। बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी स्लीपर में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 40 पैसेंजर्स थे। पढ़ें पूरी खबर… बस में लोगों का मांस तक जल गया, हड्डियां बची:पैर पकड़कर पति को ढूंढने की गुहार लगाती रही पत्नी; देखिए दौसा बस अग्निकांड की तस्वीरें दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। मिनटों में ही दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में सो रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग चिल्लाने लगे भागो-भागो आग लग गई है। जान बचाने के लिए लोग उतरकर भागने लगे, लेकिन कुछ लोग अंदर फंस गए। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी खबर पढ़ें…