बांसवाड़ा में घाटोल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 4 साल से फरार स्थाई वारंटी चेनदास उर्फ भंवरदास को जोधपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा कोर्ट में मामला लंबित था। मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। 4 साल से पुलिस को देता रहा चकमा थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया - आरोपी चेनदास उर्फ भंवरदास पुत्र बंशीदास वैष्णव (46), निवासी लोरडी देजघरा थाना झांवर, जिला जोधपुर है। उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में गंभीर मामले दर्ज थे और वह पिछले 4 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना और तकनीकी इनपुट से मिली सफलता पुलिस टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी जोधपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसकी लोकेशन कन्फर्म की गई और टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम की भूमिका रही अहम इस कार्रवाई में एएसआई कमलेश कुमार और कॉन्स्टेबल गोविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने मिलकर ऑपरेशन को सफल बनाया। कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।