भीलवाड़ा | सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने इस सत्र की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिए। प्रधानाचार्य सुषमा विश्नोई ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता एसडीएमसी अध्यक्ष गोविंद सोडाणी ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा रहे। सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद जीनगर, समाजसेवी अमित छाजेड़, अमित जोशी, राजेश जीनगर मौजूद रहे। उपप्रधानाचार्य रानी तम्बोली, निधि यादव, वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, डॉ. नारायण लाल गाडरी, बसंती लाल पोरवाल और अभिभावक छात्राएं मौजूद रहीं।