हनुमानगढ़ में कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग की बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर अहम मंथन हुआ। बैठक में बूथ और ब्लॉक स्तर तक संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और वंचित वर्गों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने पर जोर दिया गया। संगठन मजबूती पर फोकस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक लेकर संगठन को और प्रभावी बनाने के सुझाव भी आमंत्रित किए गए। मुख्य अतिथियों ने दिया जीत का मंत्र बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर संभाग प्रभारी एवं अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर और पूर्व जिला प्रमुख कविता मेघवाल मौजूद रहे। शिमला नायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका मजबूत संगठन होता है। उन्होंने कांग्रेस को सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों की आवाज बताते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। ब्लॉक स्तर तक बनेगी मजबूत टीम डीसीसी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि अगली बैठक से पहले सभी ब्लॉकों में कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना था कि इससे संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट होंगी। कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि एससी विभाग आने वाले समय में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये रहे मौजूद इस दौरान सुलोचना बावरी, सुरेंद्र खटीक, जयराम ढूकिया, कृतिका चौधरी, गंगाराम खटीक, जगदीप रंगारा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।