आहोर उपखण्ड क्षेत्र के हरजी कस्बे में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने अमृत सरोवर सौंदर्यकरण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह कार्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY 2.0) के NRM मद के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर विधायक राजपुरोहित ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण और संसाधनों के समुचित प्रबंधन को समय की आवश्यकता बताया। राजपुरोहित ने अमृत सरोवर योजना को ग्रामीण विकास और जल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। कार्यक्रम में जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मण सिंह सांदू, सहायक अभियंता कमलेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता रघुवीर सिंह चारण और प्रशासक मंगनी देवी सहित हरजी कस्बे के कई नागरिक उपस्थित रहे।