टोंक में हिंडौन विधायक अनिता जाटव ने कहा-महिला आरक्षण पर बीजेपी झूठ बोल रही है। कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी महिला विरोधी है। महिलाओं की बात करने वाले प्रधानमंत्री खुद महिला विरोधी हैं। अनिता जाटव जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर रहीं थीं। उन्होंने कहा- बीजेपी की ओर से महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। महिलाओं को पहले से आरक्षित 33 प्रतिशत कोटे को बीजेपी खत्म करना चाहती है। यह बिल 2023 में ही पास हो गया था। इसे 543 लोकसभा सीटों पर लागू किया जाना चाहिए। भाजपा पर साधा निशाना इस अवसर पर पीसीसी सदस्य माया सुअलका, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, निवाई की पूर्व प्रधान चंद्रकला गुर्जर, मालपुरा की पूर्व पालिका अध्यक्ष आशा नामा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका बैरवा, अब्दुल खालिक सेवादल, शबाना बी, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, मनिंद्र लोदी, फौजुराम मीणा, जर्रार खान,नीरज गुर्जर, हरेंद्र सिंह बैरवा, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।