पिंक सिटी टेनिस अकादमी, चित्रकूट स्टेडियम में 6 से 10 जुलाई तक आयोजित ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज़ राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता (अंडर-12) में युवा टेनिस खिलाड़ी हृदान शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हृदान ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार पांच मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने चौथे राउंड में 6-0, 6-1, प्री-क्वार्टर फाइनल में 6-1, 6-0, क्वार्टर फाइनल में 6-1, 6-0, सेमीफाइनल में 6-2, 6-3 तथा फाइनल में 6-1, 6-0 से प्रभावशाली जीत दर्ज कर राष्ट्रीय खिताब पर कब्ज़ा जमाया। हृदान शर्मा की इस उपलब्धि के पीछे रुद्रा स्कूल ऑफ टेनिस में मिला उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और उनके कोच अंकित विश्वकर्मा का समर्पित मार्गदर्शन रहा। कोच अंकित विश्वकर्मा ने हृदान की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। हृदान की इस शानदार उपलब्धि पर रुद्रा स्कूल ऑफ टेनिस और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी ।