विप्र फाउंडेशन तहसील इकाई की ओर से रविवार को ब्राह्मण पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में समाज के राजेंद्र शर्मा न्यांगल को लगातार दूसरी बार पनवेल नगर पालिका (मुंबई) में कॉर्पोरेट पद पर विजेता रहने पर सम्मानित किया गया। युवा विंग जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेश्याम धानोठी, तहसील अध्यक्ष चिरंजीलाल तिवारी, महिला तहसील अध्यक्ष साधना शर्मा, प्रदेश सचिव वासुदेव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकेश रामपुरा, प्रदेश महामंत्री प्रो. अरविंद गौड़ तथा सुशीला देवी मंचस्थ थे। जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश जोशी ने बताया कि नागरमल आच्छापुर, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, एडवोकेट पुष्पकांत शर्मा, डॉ. प्रदीप भारद्वाज, गोविंद गौड़, राजेंद्र डोरवाल, गजानंद इंदौरिया, एडवोकेट विमल शर्मा, मनोज पुजारी, जयप्रकाश सिद्धमुख आदि ने सम्मान किया। प्रदीप अत्रि, सतीश वशिष्ठ, सुरेश धेरड़, चांदरतन कौशिक, विनोद, राजेंद्र, मामन शर्मा ने ब्राह्मण पंचायत भवन पहुंचने पर स्वागत किया।