डूंगरपुर में इंडियम मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार देर शाम एक होटल में हुआ। इसमें डॉक्टरों के साथ ही आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए काम करने की प्राथमिकता बताई। समारोह के मुख्य अतिथि आईएमए के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुनील चूघ रहें। मंच पर आईएमए के राजस्थान प्रेसिडेंट डॉ. आनंद गुप्ता, रीजनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. दलजीत यादव, डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस वाला मुरूगनवेलु, डॉ. संजय गांधी मौजूद रहे। कार्यों की सराहना की इस दौरान आईएमए डूंगरपुर के नए जिलाध्यक्ष शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव यादव, सचिव डॉ. कल्पेश जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. उर्वशी प्रेमा समेत पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ली। डॉ. सुनील चूघ ने डूंगरपुर आईएमए की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। 'स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए होगा काम' नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. गौरव यादव ने कहा कि आईएमए डूंगरपुर की ओर से डॉक्टरों के ही इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए काम करेगी। इसमें आईएमए के लिए नया भवन बनाने को लेकर प्रयास किए जायेंगे। वही देशभर में फैली बीमारियों ओर उनकी रोकथाम को लेकर शोध के लिए विशेष कार्यशाला ओर वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए कई प्रयास होंगे। खासकर इस इलाके में कुपोषण ओर कई ज्वलंत समस्याएं है। उसके लिए विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर लोगों को राहत देने के प्रयास किए जायेंगे।