गर्मियों की छुट्टियों में यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे 2 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें सीमित ट्रिप के लिए चलाई जाएंगी। लंबी दूरी के यात्रियों को इनका फायदा मिलेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन दोनों स्पेशल ट्रेनों से सीट मिलने और टिकट कन्फर्म होने में आसानी होगी। गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल यह स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को गांधीधाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। जयपुर स्टेशन पर सोमवार (27 अप्रैल) को सुबह 02:45 बजे पहुंचेगी और 02:55 बजे आगे रवाना होकर सुबह 09:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को मालदा टाउन से शाम 05:35 बजे रवाना होगी। जयपुर स्टेशन पर मंगलवार (28 अप्रैल) रात 11:45 बजे पहुंचेगी और 11:55 बजे रवाना होकर बुधवार दोपहर 03:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव- सामाख्याली, राधनपुर, भीलड़ी, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, किऊल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, न्यू फरक्का आदि स्टेशनों पर ठहराव होगा। साबरमती-आसनसोल AC स्पेशल यह ट्रेन 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को साबरमती से रात 10:55 बजे रवाना होगी। जयपुर स्टेशन पर गुरुवार (30 अप्रैल) सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी और 08:40 बजे रवाना होकर शुक्रवार (1 मई) दोपहर 02:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 1 मई 2026 (शुक्रवार) को आसनसोल से शाम 04:15 बजे रवाना होगी। जयपुर स्टेशन पर शनिवार (2 मई) रात 08:30 बजे पहुंचेगी और 08:40 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 07:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव- महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद आदि स्टेशनों पर ठहराव होगा।