झालावाड़ जिले में रायपुर के पास डावल गांव में भारतीय सैन समाज की एक बैठक बालाजी मंदिर परिसर में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप सैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भोला सेन, गुजरात युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र वारुले और रवि सैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर और राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर सम्मान किया गया। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का आह्वान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान, जिलाध्यक्ष रामगोपाल सैन और युवा जिलाध्यक्ष अत्रि चौहान ने उपस्थित युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने का आह्वान किया। अंत में जिलाध्यक्ष रामगोपाल सेन ने सभी अतिथियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त अध्यापक शंकरलाल सेन ने किया। इस बैठक में वरिष्ठ जिलाध्यक्ष फूलचंद सैन, कोषाध्यक्ष सीताराम सैन, अध्यापक मुकेश सैन, जिला प्रचार मंत्री विनोद सैन, जिला मीडिया प्रभारी शिव सैन, मनोहरलाल सैन, नवनीत सैन, कमल सैन, मांगीलाल सैन सहित जिलेभर से अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।