रायपुर| सेमली खाम में ग्रामीण सेवा शिविर का कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। शिविर में 25 वर्षीय पूजा भील का विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से वह पेंशन से वंचित थी। कलेक्टर ने रायपुर के चिकित्सा प्रभारी को झालावाड़ भेजकर प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल समस्या भी उठाई। शिविर में राजस्व विभाग ने 2 सहमति विभाजन, 40 शुद्धियां, 1 रास्ते का प्रकरण और 10 नामांतरण का निस्तारण किया। 6 गांवों के सेट अपार्ट के प्रस्ताव तैयार किए गए, जो 11 हेक्टेयर से अधिक के थे। पंचायती राज विभाग ने 25 पट्टे बांटे। नरेगा से 450, चिकित्सा से 150, कृषि से 452 और पीएम किसान सम्मान निधि से 150 लोग लाभान्वित हुए। शिविर प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने जानकारी दी।