भास्कर न्यूज | बाड़मेर पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी चूनाराम जाट ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा हुई। अपराधों की भी समीक्षा हुई। एक साल से ज्यादा लंबित प्रकरण देखे गए। 2 माह से ज्यादा लंबित महिला अत्याचार प्रकरणों की समीक्षा हुई। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार प्रकरणों की भी समीक्षा हुई। एसपी ने इनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने अपराध रोकने के लिए आदतन अपराधियों पर निगरानी रखने को कहा। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। वांछित, इनामी, टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की गहन जांच के निर्देश दिए। चोरी रोकने के निर्देश दिए। वाहन चोरी रोकने के लिए नियमित गश्त के निर्देश दिए। नाकाबंदी कर चेकिंग के निर्देश दिए। संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ के निर्देश दिए। पहले से चालानशुदा अपराधियों से भी गहन पूछताछ के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के निर्देश दिए। सांयकालीन, रात्रि, भोरकालीन गश्त के निर्देश दिए। नाकाबंदी चेकिंग सख्ती से करने को कहा। बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखाने की हिदायत: एसपी ने आदतन बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मादक पदार्थ और शराब तस्करी में लिप्त अपराधियों पर राजपासा, गुंडा अधिनियम, एनएसए, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। रात 8 बजे के बाद शराब की दुकानें खुली मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बिना नंबर के वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। काले शीशे वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वाहनों के आगे-पीछे गार्डर लगे होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार जब्ती के निर्देश दिए। होटल-ढाबों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए।